लडक़ी ने प्रेमी के लिए परिवार वालों को जहर देकर उतारा मौत के घाट

by TheUnmuteHindi
लडक़ी ने प्रेमी के लिए परिवार वालों को जहर देकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : पाकिस्तान में एक लडक़ी द्वारा अपने इश्क को प्रवान चढ़ाने के लिए अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुई, जहां लडक़ी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता और अन्य परिजनों को जहर देकर मार डाला। खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने बताया कि लडक़ी नाराज थी क्योंकि उसके परिवार ने उसकी पसंद के लडक़े से शादी करने की अनुमति नहीं दी थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह के अनुसार, सभी 13 सदस्य खाना खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में सामने आया कि सभी की मौत जहरीले खाने के कारण हुई थी। जांच में पता चला कि लडक़ी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिलाया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच में लडक़ी व उसके प्रेमी को गिरप्तार करके आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

You may also like