जोड़ियां भट्ठियां चौक की रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर का दृश्य किया प्रस्तुत

जोड़ियां भट्ठियां रॉयल यूथ क्लब और श्री राम लीला प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित श्री राम लीला का तीसरा दिन

by TheUnmuteHindi
जोड़ियां भट्ठियां चौक की रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर का दृश्य किया प्रस्तुत

जोड़ियां भट्ठियां चौक की रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर का दृश्य किया प्रस्तुत
जोड़ियां भट्ठियां रॉयल यूथ क्लब और श्री राम लीला प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित श्री राम लीला का तीसरा दिन
सीता स्वयंवर में प्रधान वरुण जिंदल ने भगवान परशुराम की अहम भूमिका निभाई
पटियाला : बस महाराज बस, इतनी लज्जा जनक और अनुचित बात कहते हुए आपको यह भी याद नहीं रहा कि इस सभा में सूर्यवंशी रघुकुल नंदन श्री राम भी बैठे हैं। महाराज जनक जिस सभा में सूर्यवंशीयों में से एक भी वीर बैठा हो, वहां कोई ऐसी बात कहने का साहस नहीं करता और आप तो रघुकुल नंदन श्री राम के सामने वीरता की चुनौती रख रहे हैं। क्या आप इसका परिणाम जानते हैं? यह शब्द जोड़ियां भट्ठियां चौक में आयोजित श्री राम लीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर के दृश्य में लक्ष्मण ने महाराज जनक के द्वारा धरती वीरों से खाली होने की बात कहने पर क्रोध में व्यक्त किया। सीता स्वयंवर में भगवान परशुराम की अहम भूमिका प्रधान वरुण जिंदल की तरफ से निभाई गई।
जोड़ियां भट्ठियां रॉयल यूथ क्लब और श्री राम लीला प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान वरुण जिंदल की देखरेख में आयोजित श्री राम लीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर के सुंदर और मनमोहक दृश्य की प्रस्तुति दी गई और श्री राम के धनुष भंग करते ही जोड़ियां भट्ठियां चौक राम नाम के जयकारों से गूंज उठा और श्री राम और माता सीता के विवाह की खुशी में सभी का लड्डुओं से मुंह मीठा करवाया गया। डॉ. आशीष कौशल और डॉ. सोनिया सोढी कौशल के निर्देशन में तीसरे दिन सीता स्वंयबर, राम- सीता, दशरथ दरबार, राम जी का प्रजा के प्रति प्यार, मंथरा का दासियों से बात करना, मंथरा – कैकई संवाद, राक्षसों का आतंक, श्री राम – लक्ष्मण का राक्षसों को मारना, दशरथ दरबार – राम के राजतिलक की तैयारी के दृश्यों को प्रस्तुत किया गया। प्रधान जिंदल ने सभी शहर वासियों से अपील की कि वह अपने बच्चों को श्री रामलीला अवश्य दिखाएं ताकि आने वाली नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और प्रभु श्री राम के दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश मिल सके। इस अवसर पर जोड़ियां भट्ठियां रॉयल यूथ क्लब और श्री रामलीला प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

You may also like