शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने गऊ माता को राजमाता का दर्जा देकर भारत में रचा इतिहास : हरीश सिंगला
पटियाला : शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने कहा के आज हमारे शिवसेना सुप्रीमो और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने महाराष्ट्र में सरकारी तौर पर गौमाता को राजमाता का दर्जा देकर भारत में इतिहास रच दिया है। सिंगला ने कहा कि महाराष्ट्र में गऊमाता को राजमाता का दर्जा देने वाला पहला राज्य बन गया है जबकि सभी सनातनी और गौभक्त बड़ी देर से मांग कर रहे थे कि गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देकर सनातन धर्म की रक्षा की जाए क्योंकि सभी सनातनियों का विश्वास है कि गौ माता में तेती कोर्ट देवी देवताओं का बात है और गऊ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
सिंगला ने कहा कि भारत देश के सभी सनातनियों की मांग को देखते हुए हमारे हरमन प्यारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने महाराष्ट्र में गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दे दिया है और यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी राजनीतिक पार्टी ने गौमाता की देखभाल और संभाल को लेकर गंभीरता दिखाई है। सिंगला ने कहा कि अब सभी राज्यों को चाहिए कि महाराष्ट्र की तर्ज पर अपने-अपने राज्य में गौ माता को राजमाता का दर्जा देकर और केंद्र सरकार को चाहिए के केंद्र सरकार तुरंत भारत में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देकर सनातन धर्म का सनमान करें।
हरीश सिंगला ने कहा कि गौमाता को राजमाता का दर्जा देने से महाराष्ट्र में और भारत में गऊ हत्या और गऊ तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगेगा, जिससे वहां राज्य में खुशहाली और तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे और अब हमारा विश्वास है की आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी की सरकार ही महाराष्ट्र में बनेगी, उसे कोई रोक नहीं सकता क्योंकि अब गौमाता का आशीर्वाद सभी शिव सैनिकों पर आ चुका है हम अपने और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी की प्रतिनिधिता करते हुए हिंदू और सनातनियों की भावनाओं को समझते हुए गौमाता को राजमाता का दर्जा दिया है। अब पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी चाहिए कि वह भी दिल्ली और पंजाब में गौ माता को राजमाता का दर्जा दे और जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां पर भी तुरंत गौ माता को राजमाता का दर्जा प्राप्त होना चाहिए।
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने गऊ माता को राजमाता का दर्जा देकर भारत में रचा इतिहास : हरीश सिंगला
75