91
वाशिंगटन, 5 अक्टूबर : 2024-2025 के सत्र के लिए ‘व्हाइट हाउस फेलो’ नामित किया गया, जिसके लि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए अमेरिका से कुल 15 विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तियों का चयन किया गया है। इस सत्र के लि अमेरिका में दो भारतीय अमेरिकी महिलाओं- बोस्टन से पद्मिनी पिल्लई और न्यूयॉर्क से नलिनी टाटा को बृहस्पतिवार को नामित किया गया। फेलो’ ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यायल) के वरिष्ठ कर्मचारियों, कैबिनेट मंत्रियों और अन्य शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक साल तक काम करने के बाद एक बेहतर नेता के रूप में अपने समुदायों की सेवा करते हैं। ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा कि टाटा को ‘व्हाइट हाउस’ के कैबिनेट मामलों के कार्यालय में नियुक्त किया गया है, जबकि पिल्लई को सामाजिक सुरक्षा प्रशासन में नियुक्त किया गया है।