पश्चिम एशिया संकट को लेकर पीएम मोदी ने की कैबिनेट की अहम बैठक

by TheUnmuteHindi
पश्चिम एशिया संकट को लेकर पीएम मोदी ने की कैबिनेट की अहम बैठक

नई दिल्ली, 4 अक्तूबर : पश्चिम एशिया संकट के चलते वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढऩे की आशंका पैदा हो गई है, जिसे लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट की अहम बैठक हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट का असर भारत पर भी हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसका सीधा असर भारत के खजाने पर होगा। ऐसे में हालात पर चर्चा के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पश्चिम एशिया के संकट और उसके भारत पर संभावित असर को लेकर चर्चा की गई। हाल ही में इस्राइली हवाई हमले में ईरान समर्थित हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने बीते मंगलवार को इस्राइल पर मिसाइलों और रॉकेट्स से हमला किया। ईरान के हमले के बाद इस्राइल ने भी जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी थी। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस्राइल, ईरान के तेल ठिकानों पर हमला कर सकता है। इसके बाद दुनियाभर में तेल की कीमतों में इजाफा होने की आशंका पैदा हो गई है, जिसे लेकर मंत्रीमंडल द्वारा भी बैठक करके विचार चर्चा की गई है।

You may also like