हरियाणा में गत रात्रि पारुल नागपाल पर हुआ हमला
हरियाणा : जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी गठबंधन के अंबाला सिटी से उम्मीदवार पारुल नागपाल पर गत रात्रि हमला हुआ है। उपरोक्त घटना को अंजाम बाइकों पर सवार युवकों ने पारुल नागपाल की गाड़ी का पीछा करते हुए दिया। बदमाश चलती गाड़ी पर बैट-तलवारों से हमला कर रहे थे। इस हमले में गाड़ी के शीशे टूटे हैं। वहीं पारुल नागपाल ने गाड़ी तेज स्पीड में दौड़ाकर अपनी जान बचाई और सीधा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी है और शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए अपनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद पारुल नागपाल इस्माइलपुर में थे। वहीं कुछ देर बाद जब वह यहां से निकले तो गांव के बाहर सुनसान रास्ते पर 2 बाइक पर सवार ये चार युवक मिले। जो कि, वहां खड़े हुए थे और अपने चेहरे ढंक रखे थे। वहीं जैसे ही इन युवकों ने पारुल नागपाल की गाड़ी को देखा तो एकदम से एक्टिव हो गए और गाड़ी का पीछा करने लगे। युवकों ने अपने हाथों में बैट-तलवारें ले रखी थीं। वहीं पीछा करते हुए कुछ दूर जाकर उन्होंने पारुल नागपाल की गाड़ी पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ी के शीशे टूट गए।
हरियाणा में गत रात्रि पारुल नागपाल पर हुआ हमला
145