नई दिल्ली, 30 सितंबर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व इंडिया एलाइंस गठबंधन पूरे देश में जातिगत जनगणना करना चाहता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसके पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जातिगत जनगणना हो जाए तो उस हिसाब से ही लोगों के लिए सरकारी योजना बनाई जा सकेंगी, जिससे उन जातियों के लोगों को लाभ मिल सके, जो पिछड़ी जाति के हो तथा गरीब हो। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान से सैनी समाज से एकमात्र विधायक थे, इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने उनको तीन बार मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जातपात की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस की सोच ऐसी नहीं है। वे नारनौल में कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातिगत जनगणना तो क्या जनगणना ही नहीं कर पाई है, जो 2021 में होनी थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की राजनीति करती है तथा हमेशा अगड़े वर्ग को ही आगे रखती है, जबकि कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी की सोच है कि गरीब के लिए काम किया जाए।
राहुल गांधी की सोच गरीब के लिए काम किया जाए : अशोक गहलोत
56
previous post