दिल्ली में परिवार के पांच सदस्यों की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
दिल्ली में परिवार के पांच सदस्यों की हुई मौत

नई दिल्ली, 28 सितंबर : दिल्ली में एक बार फिर एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत के कारण लोगों में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार रंगपुरी गांव में एक पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। 50 वर्षीय हीरालाल, जो मूल रूप से बिहार का निवासी था, अपने परिवार के साथ एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उनके घर से सभी की लाशें बरामद कीं। हीरालाल की चार बेटियाँ थीं: 18 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय निशि, 10 वर्षीय नीरू, और 8 वर्षीय निधि। हीरालाल पेशे से एक कारपेंटर था, और उसकी पत्नी की मृत्यु एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। पत्नी के निधन के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस के अनुसार, उसकी बेटियां दिव्यांग थीं, जिससे वह चल-फिरने में असमर्थ थीं, और यह स्थिति हीरालाल के लिए मानसिक बोझ बनी। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले को लेकर कई एंगल से जांच भी कर रही है। फिलहाल हादसे के कारण लोगों में दुख व सहम का माहौल है।

You may also like