बेंगलुरु की अदालत ने केंद्रीय वित्त मंत्री पर केस दर्ज करने का दिया आदेश

by TheUnmuteHindi
बेंगलुरु की अदालत ने केंद्रीय वित्त मंत्री पर केस दर्ज करने का दिया आदेश

नई दिल्ली, 28 सितंबर : यह मामला चुनावी बॉंड से संबंधित एक मामले में बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक फंडिंग के नाम पर अवैध वसूली की गई। इस निर्णय से न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाई है, बल्कि यह भारतीय राजनीति में फंडिंग पारदर्शिता के मुद्दे को भी उजागर करता है। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब आदर्श अय्यर, जो जनाधिकार संघर्ष संगठन के सदस्य हैं, ने निर्मला सीतारमण और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एक निजी शिकायत (पीसीआर) दर्ज की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चुनावी बॉंड के माध्यम से राजनीतिक दलों को दिए गए दान के नाम पर जबरन वसूली की गई थी। अय्यर का कहना है कि यह वसूली न केवल अनैतिक है, बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को भी कमजोर कर रही है। इस लिए अब अदालत ने यह आदेश जारी किया है।

You may also like