सुनील जाखड़ के इस्तीफे पर बोले अनिल सरीन

by TheUnmuteHindi
सुनील जाखड़ के इस्तीफे पर बोले अनिल सरीन

चंडीगढ़, 27 सितंबर : पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर के बाद भाजपा नेता अनिल सरीन ने कहा कि जाखड़ ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी इस्तीफे की झूठी खबर फैलाई गई है, जो पूरी तरह निराधार है। अनिल सरीन ने वीडियो जारी कर कहा कि यह विपक्षी पार्टी का काम है। बीजेपी की सफलता से विरोधी हताश और निराश है। जिसके चलते ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। सुनील जाखड़ पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अभी भी हैं। वे कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर एकवीडियो जारी किया है।

You may also like