117
सोनीपत, 27 सितंबर : हरियाणा के राई हलके में पार्टी द्वारा टिकट ना मिलने के कारण नाराज पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया के बाद शुक्रवार को जसपाल आंतिल ने भी कांग्रेस छोड़ दी। राई हलके में कांग्रेस को लगातार को दूसरा झटका लगा है। वहीं, बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए अपनी जमीन तक बेच दी। जसपाल क्षेत्र के बड़े गांव खेवड़ा के रहने वाले हैं और 2009 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। वे सोनीपत लोकसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी द्वारा टिकट ना दिए जाने के कारण उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।