शिया व सुन्नी समुदाय के लोगों में झड़प से दो दर्जन के करीब लोगों की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
शिया व सुन्नी समुदाय के लोगों में झड़प से दो दर्जन के करीब लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान, 26 सितंबर : शिया व सुन्नी समुदाय के लोगों का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब पाकिस्तान में एक जमीनी विवाद को लेकर दोनों समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिस कारण दो दर्जन के करीब लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार से झड़पों में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। हाल के वर्षों में कुर्रम सांप्रदायिक हिंसा का केंद्र रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वे देश के अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भूमि विवाद को सांप्रदायिक हिंसा में बदलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में दोनों पक्षों के चरमपंथी समूह काफी सक्रिय हैं। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर सैफ अली ने कहा कि अधिकारी कबायली बुजुर्गों की मदद से तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुर्रम में शांति वार्ता के बाद दोनों पक्ष किसी भी तरह की हिंसा न करने पर सहमत हो गए हैं। लेकिन इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई है।

You may also like