हरदीप सिंह मुंडियां ने कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

by TheUnmuteHindi
हरदीप सिंह मुंडियां ने कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

हरदीप सिंह मुंडियां ने कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
राजस्व, भवन निर्माण और शहरी विकास तथा जल आपूर्ति विभागों की कार्य कुशलता को और बढ़ाने के लिए जन-हितैषी पहलों की शुरुआत करने के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की
चंडीगढ़, 25 सितंबर: जिला लुधियाना के साहनेवाल विधानसभा हलका से विधायक स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं सैनीटेशन और भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब के लोगों को निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण रहेंगी। उन्होंने राजस्व विभाग और भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की कार्यक्षमता को और बढ़ाने के लिए जनसेवाओं की प्रदान करने संबंधी प्रणाली में कई जन-हितैषी पहलों की शुरुआत करने की अपनी वचनबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सूबे में जल आपूर्ति और सैनीटेशन की संरचना को और मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, ताकि राज्यवासियों की भलाई सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर संगरूर से लोक सभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग और पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के अलावा विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस,विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री स. मुंडियां के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

You may also like