महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की दोबारा बनेगी प्रतिमा

by TheUnmuteHindi
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की दोबारा बनेगी प्रतिमा

नई दिल्ली, 25 सितम्बर : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद अब नई प्रतिमा वहां बनाने के लिए 20 करोड़ की लागत का टेंडर पास होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने काम पूरा करने के लिए छह महीने की समयसीमा निर्धारित की है। 26 अगस्त को 35 फूट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी। प्रतिमा का अनावरण पिछले साल नौसेना दिवस के मौके पर किया गया था। इस घटना के बाद शिवाजी महाराज प्रतिमा के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाकर चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया। इस मामले में मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे को गिरफ्तार किया गया है। इस इस मूर्ति को दोबारा बनाने का कार्य आरंभ किया जाएगा।

You may also like