57
नई दिल्ली, 25 सितम्बर : जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव को लेकर पंजाब सरकार ने वोटरों के लिए नया आदेश जारी करते हुए पंजाब में काम करते जम्मू और कश्मीर (यू.टी.) के वोटरों के लिए 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को वेतन समेत छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि यदि कोई अधिकारी/ कर्मचारी जम्मू-कश्मीर के यू.टी. की विधानसभा की वोटर सूची में वोटर के तौर पर रजिस्टर है और पंजाब के सरकारी कार्यालयों/ बोर्डों/ नियमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में काम कर रहा है, तो वह वोट डालने के लिए अपना वोटर शिनाख्ती कार्ड पेश करके अथॉर्रिटी से 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को विशेष छुट्टी ले सकते है।