98
नई दिल्ली, 19 सितंबर : आईपीएल टीम में अपने हमवतन ट्रेवर बेलिस की जगह अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पंजाब किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। पोंटिंग सात साल तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहने के बाद पंजाब किंग्स से जुड़े हैं। आईपीएल के एक सूत्र ने बताया, ‘पोंटिंग ने कल अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और यह चार साल का है। उसे टीम तैयार करने के लिए इतने समय की जरूरत पड़ेगी। बाकी के सहयोगी स्टाफ को लेकर फैसला पोंटिंग करेंगे।