दिल्ली में दो मंजिला इमारत ढहने से हुआ बड़ा हादसा, तीन की मौत

by TheUnmuteHindi
दिल्ली में दो मंजिला इमारत ढहने से हुआ बड़ा हादसा, तीन की मौत

नई दिल्ली, 19 सितंबर : दिल्ली में एक दो मंजिला इमारत गिरने के कारण बड़ा हादसा होने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बापा नगर में हुआ, जहां मकान के सुबह ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, बापा नगर इलाके में सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर मकान ढहने की सूचना मिली। डीसीपी वर्धन ने बताया कि इमारत पुरानी थी और प्रसाद नगर के बापा नगर के आवासीय इलाके में संकरी गलियों में स्थित थी।

You may also like