100
नई दिल्ली, 19 सितंबर : आरजी कर अस्पताल में प्रदर्शनकारी डाक्टरों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बैठक का लिखित विवरण देने से इंकार कर दिया है। इसलिए डॉक्टर हड़ताल जारी रखेंगे। बैठक के बाद डॉक्टरों ने घोषणा की कि वे अपना आंदोलन और ‘काम रोको’ अभियान तब तक जारी रखेंगे जब तक सरकार बैठक में हुई सहमति के अनुसार सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा के संबंध में लिखित निर्देश जारी नहीं कर देती।