64
अमेरिका, 18 सितंबर :क्वाड के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका का दौरा करेंगे। यह घोषणा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे, जिसकी शुरुआत ‘क्वाड नेताओं’ के शिखर सम्मेलन से होगी। इस सम्मेलन की मेजबानी डेलावेयर के विलमिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। इसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भी शामिल होंगे।