53
नई दिल्ली, 17 सितंबर : उत्तर प्रदेश में एक पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट होने के कारण बड़ा हादसा हो गया, जिस कारण एक बच्ची और एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं। घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा इलाके में सोमवार रात को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल के अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। शिकोहाबाद के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंच गए।