65
नई दिल्ली, 16 सितम्बर : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर मजिस्ट्रियल जांच में साफ हो गया है कि उनकी मौत जहर के कारण नहीं हुई है बल्कि हार्ट अटैक से हुई थी। स्वजन ने खाने में जहर मिलाकर खिलाने से मौत होने का आरोप लगाया था। बैरक में मिले गुड़, चना और नमक में जहर नहीं पाया गया है। डीएम ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मंडल कारागार की तन्हाई बैरक में बंद माफिया मुख्तार अंसारी 28 मार्च की शाम चक्कर खाकर गिर गया था। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। बेटे उमर अंसारी ने जेल प्रशासन पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया था।