प्रीति यादव को लगाया पटियाला का डीसी

by TheUnmuteHindi
प्रीति यादव को लगाया पटियाला का डीसी

शौकत अहमद परे बठिंडा के डी.सी. लगाए
पटियाला, 12 सितम्बर -2014 बैंच के आई.ए.एस. अधिकारी प्रीति यादव को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है, जब कि पटियाला में तैनात 2013 बैच के आई.ए.एस. शौकत अहमद परे को फिर बठिंडा का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है।
डी. सी. सौकत अहमद परे पहले भी लंबा समय बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं। जब कि प्रीति यादव पटियाला में ए.डी.सी. डिवैल्पमैंट रहे और इस समय रोपड़ के डी.सी. के तौर पर काम कर रहे थे। इसी तरह 2012 बैच के पी. सी. एस. अधिकारी रजीत ओबराए को पटियाला नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जबकि पटियाला नगर निगम के कमिश्नर आदित्या डेचलवाल आई.ए.एस. को लुधियाना का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

You may also like