60
सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज
दिल्ली : दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट से बड़ा फैसला आने वाला है। दरअसल, केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और जमानत की अपील पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनाने जा रहा है। इससे पहले 5 सितंबर को सुनवाई पूरी करने के साथ सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अगर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध माना जाता है या फिर केजरीवाल को जमानत दे दी जाती है तो ऐसे में फिर दिल्ली सीएम एक लंबी कैद के बाद जेल से बाहर आ जाएंगे।