चाची के शादी से इंकार करने पर भतीजे ने उतारा मौत के घाट
मेरठ : मेरठ में चाची के शादी से इंकार करने पर भतीजे ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी भतीजे को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा था, उसने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी शोएब के पैर में गोली लगी है। चाची के साथ थे अवैध संबंध फरहाना पत्नी नौशाद इत्तेफाक नगर लिसाड़ी गेट मेरठ की रहने वाली है। फरहाना की 11 सितंबर को हत्या हो गई थी। हत्या फरहाना के जेठ के लड़के शोएब पुत्र शमशाद जो लावड़ इंचौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसने की थी। आरोपी शोएब पर चाची फरहाना की हत्या का आरोप है। जांच में पता चला कि फरहाना, शोएब पर शादी करने का दबाव बना रही थी। साथ ही पांच लाख रुपए भी मांग रही थी। इसके चलते शोएब ने 11 सितंबर को चाची फरहाना को मिलने बुलाया। शोएब ने चाची फरहाना को तमंचे के बल पर गला घोंटकर मौके पर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को वहीं दबा दिया। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। बुधवार को पुलिस आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने के लिए उसे लेकर जा रही थी तभी आरोपी भागने लगा और पुलिस पर फायर कर दिया। जिसकी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त शुऐब उक्त के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी शोएब पर इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चाची के शादी से इंकार करने पर भतीजे ने उतारा मौत के घाट
78
previous post