50
नई दिल्ली, 12 सितंबर : मराठी सफेद टोपी तथा पोशाक पहन कर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में मुख्य न्यायाधीश के घर जाकर गणेश उत्सव में भाग लिया। उन्होंने भगवान गणेश की आरती की और पारंपरिक मराठी सफेद टोपी पहनी थी। गणेश उत्सव का यह आयोजन 7 सितंबर से शुरू हुआ है और 16 सितंबर तक चलेगा, जिसे लेकर देश के लोगों के अंदर बहुत श्रद्धा व उत्साह नजर आ रहा है।