भारतीय हाकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते चीन को हराया

by TheUnmuteHindi
भारतीय हाकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते चीन को हराया

नई दिल्ली, 9 सितंबर : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार चीन के साथ हुए मैच में शानदार जीत प्राप्त की। यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान चीन पर 3-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए जबकि चीन एक भी गोल नहीं कर सका। ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारत ने शुरुआत में मिले मौकों को भुनाया और डिफेंस में भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

You may also like