50
कोलकाता, 9 सितम्बर : पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर दुकान मेंं अचानक आग लगने से हफड़ा दफड़ी मच गई। मौके पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सबसे पहले सुबह 10:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक दुकान में आग लगी और जल्द ही यह प्लेटफॉर्म पर स्थित अन्य दुकानों तक फैल गई। हालांकि रेलवे पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सियालदह-दक्षिण खंड में रेल सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं।