शांति बनाए रखने के लिए युद्ध के लिए तैयार रहने की जरूरत : रक्षा मंत्री

by TheUnmuteHindi
शांति बनाए रखने के लिए युद्ध के लिए तैयार रहने की जरूरत : रक्षा मंत्री

नई दिल्ली, 6 सितंबर : सेना, नौसेना और वायु सेना के शीर्ष कमांडरों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति बनाए रखने के वास्ते सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है और शांति बनाए रखने के वास्ते सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। रक्षा मंत्री ने यहां पहले संयुक्त कमांडर सम्मेलन में यूक्रेन और गाजा में जारी संघर्षों के साथ-साथ बांग्लादेश की स्थिति पर बात की और सेना से इन ‘घटनाक्रम’ का विश्लेषण करने का आह्वान किया। उन्होंने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त सैन्य दृष्टिकोण विकसित करने के महत्व पर भी जोर दिया।

You may also like