प्रधानमंत्री मोदी ने की सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी ने की सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

नई दिल्ली, 6 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की। सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ बृस्पतिवार को एक सार्थक बैठक की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया। मोदी वोंग के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं। वोंग के साथ वार्ता से पहले मोदी का सिंगापुर संसद भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने वहां आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘संबंधों में एक नया अध्याय: व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर पहुंचे।

You may also like