61
नई दिल्ली, 4 सितम्बर : टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे, जो कि अब तक के पैरालंपिक इतिहास में सबसे बेस्ट रिकॉर्ड रहा, लेकिन 3 सितंबर को भारत ने पैरालंपिक में 20 पदक जीतने के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड को धराशायी किया, जो कि 3 साल पहले बना था। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने 20 मैडल जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है। पैरालंपिक में भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। भारत ने (3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज) अभी तक अपने नाम कर लिए हैं।