मकान पर बुल्डोजर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रतिक्रिया

by TheUnmuteHindi
मकान पर बुल्डोजर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 3 सितंबर : सुप्रीम कोर्ट ने बुल्डोजर कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का मकान सिर्फ इसलिए बुलडोजर से कैसे ढहाया जा सकता है कि वह एक आरोपी है। अदालत ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर दिशानिर्देश निर्धारित करने का प्रस्ताव रखती है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कहा, ‘भले ही कोई दोषी हो, फिर भी कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता।’

You may also like