57
नई दिल्ली, 3 सितंबर : एक नव निर्माण मंदिर के गुंबद ढहने के कारण एक मजदूर की मौत व अन्य के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।अधिकारी ने बताया कि यह घटना बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गांव में दोपहर को हुई। बिस्टान थाना प्रभारी आईएस मुजाल्दे ने कहा, ‘एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद ढह गया, जिसमें 35 वर्षीय ठेकेदार दिनेश की मौत हो गई और पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।’