राहुल द्रविड़ के बेटे को भारतीय अंडर-19 टीम में चुना

by TheUnmuteHindi
राहुल द्रविड़ के बेटे को भारतीय अंडर-19 टीम में चुना

नई दिल्ली, 31 अगस्त : वनडे टीम की अगुआई मोहम्म अमान करेंगे, जबकि चार दिवसीय मैचों की कप्तानी सोहम पतवर्धन को सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके लिए टीम का एलान किया, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया है। समित को वनडे और चार दिवसीय दोनों सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। इस सीरीज में तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

You may also like