68
अमेरिका, 31 अगस्त : भारत-अमेरिका रक्षा त्वरण पारिस्थितिकी तंत्र (इंडस-एक्स) शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्करण अगले महीने की शुरुआत में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान, दोनों देशों के शीर्ष रक्षा अधिकारी सीमा पार नवोन्मेषी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जो नौ और 10 सितंबर को ‘अमेरिका-भारत सामरिक एवं साझेदारी मंच’ (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के ‘गोर्डियन नॉट सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटी इनोवेशन’ और ‘हूवर इंस्टीट्यूशन’ के साथ मिलकर आयोजित किए गए जा रहे शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।