108
नई दिल्ली, 27 अगस्त : जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनी तो वह लोग राज्य पाकिस्तान से मिला देगें। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग सत्ता के लिए आतंकी हिजबुल से भी हाथ मिला सकते हैं। यह शब्द केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर हमला बोलने दौरान प्रकट किए। बता दें कि उक्त बयान से पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर भी कहा था कि कश्मीर में चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और हिजबुल के साथ भी गठबंधन कर सकती है।