क्रिकेटर शिखर धवन ने लिया क्रिकेट से सन्यास

by TheUnmuteHindi
क्रिकेटर शिखर धवन ने लिया क्रिकेट से सन्यास

नई दिल्ली, 24 : मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। धवन (38) ने कहा कि उन्होंने 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से सभी तीन प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और वह एक संतुष्ट व्यक्ति के रूप में संन्यास ले रहे हैं। धवन ने एक पोस्ट में लिखा कि ‘मैं अपनी क्रिकेट यात्रा का यह अध्याय समाप्त कर रहा हूं लेकिन मेरे साथ अनगिनत यादें हैं और मैं बहुत आभारी हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।

You may also like