मोहम्मद शमी की बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, यूपी चुनाव को लेकर अटकलें तेज

by Manu
मोहम्मद शमी बीजेपी

चंडीगढ़, 29 नवंबर 2026: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। कुछ ही महीने में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

अमरोहा से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद शमी की इस मुलाकात को 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात के बाद भी उनके राजनीति में आने और अमरोहा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई गई थीं। अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकात ने इन चर्चाओं को एक बार फिर हवा दे दी है। हालांकि इस मुलाकात का उद्देश्य क्या था इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही मोहम्मद शमी के बीजेपी में शामिल होने या सक्रिय राजनीति में कदम रखने की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जिसका ऐलान उन्होंने 6 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर करते हुए किया। संयोग से उन्होंने 6 नवंबर 2013 को ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। ठीक 13 साल बाद उसी तारीख को अपने 64 टेस्ट मैचों और 229 विकेटों के शानदार करियर पर विराम लगा दिया। जहां तक अन्य फॉर्मेट की बात है शमी ने अंतरराष्ट्रीय वनडे और टी20 क्रिकेट से अभी संन्यास नहीं लिया है।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like