योगी बोले- यूपी से माफिया और मच्छर दोनों खत्म, अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है

by Manu
योगी

गोरखपुर, 29 नवंबर 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बड़ा बयान दिया और सपा पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि हमने यूपी से माफिया और मच्छर दोनों खत्म कर दिए। पिछली सरकारें कट्टा बम बनाती थी। उससे लुटवाती थी डकैती डलवाती थी। तो वे कट्टा बम ही हर मोहल्ले में बनवाते भी थे। और अब कट्टा-बम नहीं। अब तो नौजवान की स्किलिंग के लिए कार्य हो रहा है। दुनिया की सबसे अच्छी राइफल ग्लास्को 203 बबलेस्कॉर्ट की रिवॉल्वर और ब्रह्मोस मिसाइल उत्तर प्रदेश के अंदर बन रही है।

सीएम योगी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर 502 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 104 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे याद है 2004-5 की घटना है। गीडा गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तब उद्योग नहीं लगते थे। कोई उद्योग नहीं। उस समय की समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस गीडा में एक स्लॉटर हाउस खोलने के लिए यहां की जमीन पर जबरदस्ती कार्य प्रारंभ करने का कार्य किया। डेयरी नहीं कोई बेवरेज का उद्योग नहीं कोई अंकुर उद्योग नहीं कोई तत्ता प्लास्टिक नहीं। गोरखपुर स्लॉटर हाउस को नहीं स्वीकार करेगा। अगर यहां का विकास सैफई जा रहा है तो स्लॉटर हाउस भी वहीं लेकर के जाइए। गोरखपुर अपना विकास स्वयं कर लेगा। बहनों और भाइयों आपने देखा होगा हमने वो लड़ाई लड़ी। कई दिनों तक हमारी लड़ाई चली। अंततः हम लोग विजयी हुए। आज वह जमीन यहां खाली है।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like