कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश

by Manu
कांग्रेस

चंडीगढ़, 29 नवंबर 2026: कांग्रेस ने लोकसभा में अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। परिसीमन विधेयक को लेकर सभी सांसदों को दिल्ली में रहने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस संसदीय दल के मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश की ओर से 29 नवंबर को जारी व्हिप में पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर 1 2 और 3 दिसंबर को सदन की कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

व्हिप में कहा गया है कि लोकसभा में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक तीन महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और मतदान होगा। इनमें संविधान 130वां संशोधन विधेयक 2026 केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक 2026 और परिसीमन दूसरा विधेयक 2026 शामिल हैं।

कांग्रेस ने अपने सांसदों से इन चार दिनों तक सदन में मौजूद रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने को कहा है। व्हिप में इस निर्देश को मोस्ट इंपॉर्टेंट बताया गया है। ये व्हिप परिसीमन बिल के पेश किए जाने को लेकर है। कांग्रेस परिसीमन बिल का विरोध कर रही है। इसके खिलाफ ही पार्टी के सांसद वोट डालेंगे।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like