कांकेर में 20 लाख के इनामी 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, डिवीजन कमांडर भी है शामिल

by Manu
naxals surrender

कांकेर, 29 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कांकेर में 20 लाख के इनामी 5 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में उनका डिवीजन कमांडर चंदर भी शामिल है। इन 5 नक्सलियों ने अपने स्वचालित हथियारों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया है। नक्सलवाद की रोकथाम में यह सफलता अहम मानी जा रही है।

कांकेर के एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि 5 नक्सलियों जिन पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम था ने कांकेर पुलिस के सामने अपने स्वचालित हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 डिवीजन कमांडर चंदर 2 एरिया कमांडर और 2 पार्टी सदस्य शामिल हैं।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like