पीपीएससी भर्ती विवाद: पंजाब यूथ कांग्रेस आज चंडीगढ़ में करेगी प्रदर्शन

by Manu
Punjab Youth Congress

चंडीगढ़, 23 नवंबर 2026: जालंधर यूथ कांग्रेस समेत पंजाब के यूथ कांग्रेसी आज चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पंजाब लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ पंजाब यूथ कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जालंधर यूथ कांग्रेस शहरी के जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता के अनुसार संगठन के कार्यकर्ता सोमवार को चंडीगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम भगवंत मान सरकार के खिलाफ अर्थी चक्क निकालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

यूथ कांग्रेस की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया है कि रोजगार के वादे के साथ सत्ता में आई आप सरकार पंजाब के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। संगठन ने कहा कि 19 नवंबर 2026 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पीसीएस और संबद्ध सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक ने प्रशासनिक नाकामी को उजागर कर दिया है।

ये नहीं देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like