सूरत में वेस्टेज कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर

by Manu
Surat fire

चंडीगढ़, 14 नवंबर 2026: सूरत के सचिन इलाके के उन पाटिया क्षेत्र में खुले में रखे वेस्टेज कपड़ों में अचानक भीषण आग लग गई। पूरे इलाके में धुएं का काला गुबार देखने को मिला। खुले गोदाम में बड़ी मात्रा में वेस्टेज कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की ऊंची लपटों के साथ आसमान में धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए। आसपास के इलाकों में धुआं फैलने से स्थानीय लोगों और मजदूरों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आग की गंभीरता को देखते हुए शहर के 6 अलग-अलग फायर स्टेशनों से करीब 9 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने युद्धस्तर पर पानी की बौछारें कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर विभाग की टीमों द्वारा आग को आसपास के अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना में राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोदाम में रखा वेस्टेज कपड़ों का भारी स्टॉक आग की चपेट में आने से जलकर खाक होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने का सटीक कारण सामने नहीं आया है। स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like