दोनों NCP के गठबंधन पर सुप्रिया सुले बोलीं- “हां, अजित दादा के रहते हो रही थी चर्चा…”

by Manu
सुप्रिया सुले

चंडीगढ़, 12 नवंबर 2026: महाराष्ट्र की सियासत में दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को लेकर अटकलें चल रही हैं। इस बीच सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अजित पवार के रहते दोनों NCP के एक साथ आने को लेकर चर्चा हो रही थी। उनके निधन के बाद यह बात खत्म हो गई।

सुप्रिया सुले ने कहा कि जब अजित दादा जीवित थे तब दोनों पक्षों के गठबंधन को लेकर बातचीत हो रही थी। उस समय क्या होने वाला था इसकी जानकारी सभी को थी। लेकिन जिस वक्त मेरा भाई गया उस वक्त यह बात खत्म हो गई। उसके बाद से अब तक दोनों NCP के गठबंधन को लेकर मेरी किसी के साथ चर्चा नहीं हुई।

सुले ने कहा कि उन्हें दोनों पार्टियों के गठबंधन को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उनके पास ऐसा कोई प्रस्ताव भी नहीं आया है।

उन्होंने शरद पवार से नेताओं की मुलाकात को सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया बताया। सुले ने कहा कि पवार साहब से मिलने के लिए देश के अलग-अलग पार्टियों के नेता आते हैं। जिस वक्त अजित दादा का पक्ष अलग हुआ उस वक्त से भी पार्टी के कई नेता मिलने आते रहे हैं। इसमें नया कुछ भी नहीं। कौन किससे मिल रहा है यह किसी भी पार्टी का आंतरिक फैसला है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like