चंडीगढ़, 12 नवंबर 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठक की। बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल, दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत सभी स्पेशल कमिश्नर, ज्वाइंट सीपी और डीसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। ये मीटिंग करीब साढ़े तीन घंटे चली।
सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठित अपराध, हथियार तस्करी और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। अमित शाह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संगठित अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी, हथियारों की अवैध आपूर्ति और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।
उन्होंने पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से कहा कि वे इन अपराधों से निपटने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार करें। उन्होंने NCR के आसपास के शहरों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बिठाने को भी कहा।
बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, पुलिसिंग रणनीतियों में सुधार करने और आपराधिक नेटवर्क से निपटने के प्रभावी तरीके पर चर्चा हुई। छठ पूजा के त्योहार को देखते हुए अमित शाह ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की। यह उत्सव 16 नवंबर तक चलेगा।
राष्ट्रीय राजधानी में 1400 से अधिक निर्धारित घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण मुख्य प्राथमिकताएं हैं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया