2
सिरसा, 10 नवंबर 2026: हरियाणा के सिरसा जिले में नाथूसरी चौपटा के गांव नहराना के पास सोमवार देर रात करीब 1 बजे कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी।
जानकारी के अनुसार टियागो कार भट्टू से चौपटा की ओर जा रही थी। नहराना के पास कार ने पीछे से तूड़े से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल से अग्रोहा रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया