Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी 2026 की तारीख बदली, 11 नवंबर की परीक्षा अब 22 को होगी

by Manu
Bihar STET 2026

चंडीगढ़, 10 नवंबर 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा एसटीईटी 2026 की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 11 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी। लेकिन अब इसे 22 नवंबर को कराया जाएगा। परीक्षा की तारीख बदलने के साथ ही उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। संशोधित एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 को उपलब्ध होंगे।

बोर्ड ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 की तारीख में भी बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 22 नवंबर से शुरू होने वाली थी। लेकिन अब इसकी शुरुआत 23 नवंबर 2026 से होगी। दोनों परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से दी गई है।

बिहार एसटीईटी 2026 की परीक्षा पहले 11 नवंबर को होनी थी। हालांकि राज्य सरकार की ओर से चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के अवसर पर छुट्टी घोषित किए जाने के बाद परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार बुधवार को इन त्योहारों के लिए अवकाश निर्धारित किया गया है। इसी वजह से बोर्ड ने 11 नवंबर को होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

अब उम्मीदवारों को 22 नवंबर 2026 को एसटीईटी परीक्षा में शामिल होना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से परीक्षा की तैयारी कर रखी है उन्हें बदली हुई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाएं करनी होंगी।

परीक्षा की तारीख में बदलाव के बाद बिहार बोर्ड की ओर से संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 से नए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे संशोधित एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे जरूर डाउनलोड करें। पुराने एडमिट कार्ड के बजाय नए प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर ही परीक्षा की तैयारी करें।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like