चंडीगढ़, 08 नवंबर 2026: विदेश बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह हरिके प्रभ दासुवाल के गुर्गे गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी तूत की हवालगी करवाने में पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को कामयाबी मिली है।
तरन तारन जिले के गांव तूत निवासी अफरीदी ने पंजाब में कई हत्याएं करवाईं। जिनमें ब्लॉक कांग्रेस पट्टी के अध्यक्ष गुरमेल सिंह तूत भी शामिल हैं। रंगदारी के उसके खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज बताए जाते हैं।
ओवरसीज फ्यूजिटीव ट्रेकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के अलावा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान जिसे ऑपरेशन शहीद का नाम दिया गया था के तहत अफरीदी को इथियोपिया से भारत डिपोर्ट किया गया है। अफरीदी के खिलाफ 5 लाख का इनाम घोषित था।
उक्त ऑपरेशन के दौरान एशिया दक्षिण अमेरिका अफ्रीका समेत अन्य देशों के कई ठिकानों से खुफिया जानकारी जुटाने के बाद अफरीदी पर पहले नजर रखी गई। और फिर मौका पाते ही उसको ट्रैक किया गया। गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। जिला तरन तारन में अफरीदी तूत की काफी दहशत थी।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया