बेंगलुरु, 06 नवंबर 2026: बेंगलुरु के राजाजीनगर में एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी और पत्नी के परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी है। अपराध पहले हुआ था। इसका खुलासा कल देर रात हुआ। पुलिस ने कैब ड्राइवर इंदु शेखर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
आरोपी इंदु शेखर अपनी पत्नी के रवैये से बेहद नाराज रहता था। जब भी उसने अपनी सास और सालों से शिकायत की तो उन्होंने पत्नी सुनीता का पक्ष लिया। इससे नाराज होकर उसने पत्नी सुनीता और उसके परिवार के छह सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी।
मृतकों में उसकी पत्नी सुनीता सास रूपावती साले शिवकुमार और शंकर भाभियां दिव्या और नलिनी तथा शिवकुमार का सात साल का बेटा पुनीत शामिल हैं।
शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी ने इन हत्याओं की योजना बनाई थी। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को मारा। इसके बाद उसने अपने दोनों सालों को पार्टी देने के बहाने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। फिर उसने उनकी पत्नियों अपनी सास और सात साल के बच्चे को भी मार डाला।
पुलिस को शक है कि आरोपी ने पीड़ितों की हत्या करने के लिए सिलबट्टे का इस्तेमाल किया। उसने शवों को अपनी कार में रखकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। इसके बाद खून के धब्बों को मिटाने और सबूत नष्ट करने के लिए उसने रसायनों का इस्तेमाल किया।
ये हत्याएं घरेलू विवाद के कारण हुईं। आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों के संपर्क में बनी हुई थी। यह मामला तब सामने आया जब श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अलग-अलग बयान दिए जिससे पुलिस को इस भयानक हत्याकांड का पता चला।
नंदी हिल्स की तलहटी के पास चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने सात साल के बच्चे पुनीत का शव बरामद किया। बाकी शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने सात लोगों को मारने की बात कबूल की है लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ एक ही शव मिला है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया