चंडीगढ़, 06 नवंबर 2026: मानसा के नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह ने भूख हड़ताल कर दी है। उन्होंने मांग की है कि मंत्री गुरमीत खुडि्डयां और स्पीकर कुलतार संधवां से मीटिंग में हुई बातचीत के मुताबिक मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी को हटाया जाए।
उनका कहना है कि अगर एसएसपी ने नशे पर कार्रवाई की होती तो उनके बेटे की हत्या नहीं होती। भीम सिंह ने कहा कि जब तक एसएसपी को नहीं हटाया जाता वह अन्न का एक दाना भी नहीं खाएंगे चाहे उनकी मौत हो जाए।
उधर चंडीगढ़ पीजीआई में परविंदर झोटा के शव का पोस्टमॉर्टम शुरू हो गया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उनकी बॉडी गुरुवार रात 12 बजे मानसा से चंडीगढ़ भेजी गई थी।
पिता भीम सिंह ने कहा कि अगर पोस्टमॉर्टम समय पर हो गया और बॉडी मिल गई तो आज ही संस्कार हो जाएगा वर्ना कल किया जाएगा।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया