पंचकूला, 03 नवंबर 2026: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने टीचर मनीषा डेथ केस में हरियाणा पुलिस के डीएसपी और एक लेडी एएसआई की भूमिका को संदिग्ध माना है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के हेड संजीव कुमार ने अवैध रूप से आइडियल नर्सिंग कॉलेज से सीसीटीवी की डीवीआर अपने कब्जे में ली थी। ये वहीं कॉलेज है जिसमें एडमिशन की बात कहकर मनीषा घर से निकली थी।
घटना के समय मनीषा के पिता संजय ने लेडी एएसआई से इस कॉलेज कैंपस की तलाशी लेने का अनुरोध किया था। एएसआई जब कॉलेज गई तो उन्हें कॉलेज प्रशासन ने एंट्री देने से ही मना कर दिया था। कोर्ट ने इसे पुलिस की लाचारी बताया।
दोनों के इन्वेस्टिगेशन मेथड पर भी कोर्ट ने सवाल खड़े करते इसे पक्षपातपूर्ण करार दिया है। अब सच्चाई जानने के लिए डीएसपी संजीव कुमार और एएसआई शंकुतला की सहमति से उनके तीन तरह के टेस्ट कराए जाएंगे। इसके लिए पहले अधिकारी सवालों की एक लिस्ट तैयार करेंगे।
इसके बाद नार्को टेस्ट ब्रेन फिंगर प्रिंटिंग और बीईओएस टेस्ट के जरिए मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी। कोर्ट में अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। इसी दिन सीबीआई के अधिकारियों को मामले में हुई प्रगति की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी।
ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना